No festivals today or in the next 14 days. 🎉

January Rashifal 2025: नए साल का पहला माह जनवरी, मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

January 2025 rashifal: जनवरी माह में सूर्य, शुक्र, मंगल और बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं जिसका सभी 12 राशियों पर असर पड़ेगा। इस ग्रह गोचर के साथ ही शनि, बृहस्पति, राहु और केतु वर्तमान में जहां विराजमान हैं उसका प्रभाव भी नए वर्ष में राशियों पर रहेगा। यह बड़े ग्रह मार्च के बाद ही राशि परिवर्तन करेंगे।
1. मेष राशिफल 2025(January):
मेष राशि वाले जातकों के लिए नव वर्ष 2025 का पहला माह जनवरी अतिशुभ रहेगा। इन दिनों आप पारिवारिक मांगलिक कार्यों में हिस्सा लेंगे तथा खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। इस महीने आपकी धन संबंधी चल रही परेशानी समाप्त होगी तथा अच्छा रुपए-पैसे का आगमन भी होगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो इस समयावधि में प्रमोशन के साथ ही रुकी हुई वेतनवृद्धि की बात भी बनेगी। जनवरी में कारोबारियों को भी अच्छा-खासा मुनाफा होगा। इन दिनों महत्वपूर्ण कार्यों में आने वाली बाधाएं कम होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। घर में परिवार के बुजुर्ग व्यक्तियों के सेहत पर ध्यान देना होगा। मेष राशि वालों के लिए जनवरी का महीना करियर, लव रिलेशन, निवेश, संतान, परिवार आदि के लिहाज से ठीक तथा अधिक लाभ और उन्नति देने वाला रहेगा।
2. वृषभ राशिफल 2025(January):
वृषभ राशि वालों के लिए भी जनवरी 2025 का महीना अच्‍छा ही रहने वाला है। इस दौरान आपकी सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। धन-समृद्धि तथा ऐश्वर्य के साधन भी बढ़ेंगे। इस माह आप कार्यस्थल पर अपने व्यवहार और व्यक्तित्व में निखार लाने का अधिक प्रयास करेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति तथा इनकम में बढ़ोतरी होगी। इस समय बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। आप परिवारसहित धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि लेंगे। परिवार में भौतिक सुख के संसाधनों में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग का कार्य में अच्छा मन लगेगा, जिससे धनवृद्धि होने की संभावना बढ़ेगी। बता दें कि वृषभ के जातकों के लिए यह साल तथा जनवरी माह अत्याधिक लाभ तथा शेयर मार्केट में धन निवेश से उन्नति दिलाने वाला साबित होगा। कुल मिलाकर यह महीना रोमांस, करियर, शिक्षा के क्षेत्र में लाभकारी रहेगा तथा स्वास्थ्य की दृष्टि से भी जनवरी माह ठीक ही कहा जा सकता है।
3. मिथुन राशिफल 2025(January):
मिथुन राशि वाले नौकरीपेशा जातकों के लिए हैं जनवरी 2025 की शुरुआत में कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलने से आप कार्यक्षेत्र में छा जाएंगे। पढ़ाई कर रहे छात्रों को शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। यदि कारोबारी हैं तो व्यापार में नए अवसर मिलेंगे, जिसका सही उपयोग करने से अच्छा धनलाभ भी प्राप्त करेंगे। मिथुन राशि के लोगों में साहस और पराक्रम में उन्नति भी होगी। इस माह परिवार में माता-पिता की सेह‍त पर ध्यान देना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों तथा पारिवारिक रिश्तों के लिए यह समय बढ़िया कहा जा सकता है। आप आर्थिक दृष्‍टि से पहले की अपेक्षा और ज्यादा मजबूत होंगे। यह साल छात्रों तथा करियर से जुड़ रहे युवाओं के लिए अच्छा फल देने वाला रहेगा। कुल मिलाकर देखें तो मिथुन राशि वालों को नया साल तथा जनवरी का महीना खुशियों की सौगात लेकर आएगा, यह कहा जा सकता है।
4. कर्क राशिफल 2025(January):
कर्क राशि वालों के लिए नव वर्ष 2025 का पहला महीना जनवरी करियर और नौकरी में परेशानी वाला रह सकता है। कार्यस्थल पर कलीग्स या बॉस से विवादित बातचीत के कारण कोई समस्या खड़ी हो सकती है, अत: इस महीने अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें तथा विवाद से बचने का प्रयास करें। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए यह माह अच्छा रहेगा, जिसका परिणाम आगामी समय में देखने को मिलेगा। कर्क राशि की जातकों के लिए व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना होने के कारण यह महीना शुभ फलदायक रहेगा, लेकिन व्यापारी वर्ग तथा कारोबारियों को धन का लेन-देन करते वक्त सावधानी रखना होगी। रोमांस तथा लव लाइफ में इस महीने उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आपको सलाह दी जाती हैं कि परिवारजनों की सेहत और रिश्तों को लेकर लापरवाह न बनें, इससे नुकसान उठाना पड़ सकता है। शेयर मार्केट, धन निवेश में सावधानी बरतना होगी तथा अचानक होने वाली दुर्घटना से बचकर रहना होगा।
5. सिंह राशिफल 2025(January):
सिंह राशि वाले जातकों के लिए नया साल 2025 का पहला महीना जनवरी बता रहा हैं कि यदि आप नौकरीपेशा या कारोबारी हैं तो आपको कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। यह महीना तथा नव वर्ष 2025 आपके लिए उन्नति दिलाने वाला और लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको सम्मान प्राप्त होने की भी संभावना बन रही है। इस महीने छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा, जिससे वे अच्छे अंक प्राप्त करके सफलता का परचम लहराएंगे। नौकरीपेशा वर्ग की आर्थिक स्थिति औसत रहेगी। इस महीने आपके प्रेम संबंधों में सुधार होगा। व्यापारिक तथा धार्मिक यात्रा का योग भी बनेगा। माता-पिता तथा परिवारजनों की सेहत अच्छी बनी रहेगी। कुल मिलाकर जनवरी का महीना ठीक रहने वाला है। धन निवेश या शेयर मार्केट से अच्छा लाभ दिलाने वाला भी कहा जा सकता है।
6. कन्या राशिफल 2025(January):
कन्या राशि वाले जातकों के लिए नव वर्ष 2025 का पहला महीना जनवरी वर्ष की शुरुआत में कार्यक्षेत्र के लिए उत्तम रहने वाला है। जनवरी माह में आपके पदोन्नति के चलते अच्छा धनलाभ अर्जित करने वाले हैं। इन दिनों बेरोजगारों को नौकरी मिलने के चांस बढ़ जाएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा। जनवरी में रिश्तेदारी तथा घरेलू संबंधों में सुधार होगा। इससे घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। छोटी-बड़ी व्यापारिक यात्रा का योग भी इस समय बनेगा। कुल मिलाकर कन्या वालों के लिए यह माह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। साथ ही आप अपने पराक्रम के बल पर कार्यक्षेत्र में सुधार करने में सफल होंगे तथा इस माह सेहत अच्छी बनी रहने से अचानक होने वाले खर्चों से भी बचाव होगा। प्रेम, करियर, पढ़ाई को लेकर भी समय ठीक ही रहेगा।
7. तुला राशिफल 2025(January):
तुला राशि वालों के लिए अंग्रेजी नव वर्ष 2025 का प्रथम माह जनवरी अतिउत्तम रहने वाला है। इस माह घर-परिवार या रिश्तेदारी में मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिस कारण दूरस्थ क्षेत्र के लोगों से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नौकरीपेशा को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी तथा धन में बढ़ोतरी भी होगी। प्रेम संबंधों में रिश्ते मजबूत होने से अविवाहित विवाह बंधन में भी बधेंगे। करियऱ शिक्षा, सेहत, नौकरी, व्यापार, कारोबारी, निवेश, म्युच्युअल फंड आदि को लेकर तुला राशि के जातकों के लिए यह समय सफलता दिलाने वाला रहेगा, लेकिन घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संघर्ष भी करना पड़ेगा। जनवरी 2025 का महीना तुला वालों के लिए कुल मिलाकर ठीक कहा जा सकता है।
8. वृश्चिक राशिफल 2025(January):
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए जनवरी का माह औसत ही रहने वाला है, क्योंकि नववर्ष का पहला महीना नौकरी के लिहाज से सामान्य रहेगा। कारोबारियों को व्यापार में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। इस महीने पारिवारिक संबंधों में जरूर सुधार होगा, जिससे यह समय जीवन में खुशियां लेकर आएगा। साथ ही लंबे समय से चली जा रही सेहत समस्याओं का समाधान भी हो सकता है। हालांकि इस माह कुछ बातों के लिहाज से एक अच्छा समय साबित होगा। आप बाहरी कार्य में सफलता हासिल करेंगे। व्यापार, नौकरी, करियर, शिक्षा, शेयर बाजार, कार्यक्षेत्र, रोमांस, विवाह संबंध आदि को लेकर यह महीना आपके लिए सुखप्रद और लाभदायी रहेगा। कुल मिलाकर जनवरी आपके लिए हर तरह से ठीक ही रह सकता है।
9. धनु राशिफल 2025(January):
धनु राशि वालों आपके लिए नव वर्ष 2025 का पहला माह जनवरी प्रसन्नता भरा रहने वाला है। इस साल आपको कुछ अच्छे समाचार प्राप्त होने की संभावना भी दिख रही है। इस महीने आपके घर में भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी तथा जनवरी में आपकी सुख-सुविधाओं में भी भरपूर विस्तार होगा। इस महीने नया घर खरीदने की संभावना दिख रही है। साथ ही नौकरी में सफलता वाला यह समय रहने वाला है। व्यापारी वर्ग हेतु यह माह औसत ही रहेगा। धनु राशि के जातकों के लिए इस समयावधि में गृह कलह और किस भी तरह के विवाद से बचकर रहना उचित रहेगा। अन्य सभी क्षेत्र में उत्तम फल मिलने की संभावना दिख रही है। बस आपको खुद की सेहत पर ध्यान देना होगा तथा अचानक होने वाली दुर्घटना पर नजर रखना होगी।
10. मकर राशिफल 2025(January):
मकर राशि वाले जातकों के लिए जनवरी 2025 का महीना घर-परिवार, प्रेम-प्यार और दांपत्य जीवन के लिए संघर्ष भरा कहा जा सकता है।, इस माह काफी उतार-चढ़ाव जीवन में देखने को मिलेगा। हालांकि नौकरी, करियर और व्यापार में सफलता वाला रह सकता है। जॉब वालों तथा कारोबारी वर्ग इस समय किसी पर भी आंख बंद करके विश्वास नही करें। यदि माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान थे, तो उनकी सेहत में भी सुधार होगा। माह के अंतिम सप्ताह में परिस्थितियां आपके पक्ष में होने से सब कुछ ठीक होता चला जाएगा। आपको सलाह दी जाती है कि मकर राशि के लोग अधिक भावुकता में आकर कोई भी निर्णय न लें। कुछ मामलों को लेकर जैसे करियर, शिक्षा तथा सेहत को लेकर साल 2025 थोड़ा कठिनाई वाला कहा जा सकता है।
11. कुंभ राशिफल 2025(January):
कुंभ राशि आपके लिए जनवरी 2025 का नया महीना शानदार रहने वाला है। जहां नौकरीपेशा को पदोन्नति के योग बनेंगे, वहीं व्यापारी वर्ग बिजनेस में अच्छी उन्नति भी करेंगे। इस समय पारिवारिक तथा मित्रों के संबंधों में सुधार होगा और रिश्ते मजबूत होंगे। बाहरी क्षेत्र से मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वैसे देखा जाए तो साल 2025 कुंभ राशि के जातकों के लिए अधिकांश रूप से शुभ ही रहने वाला है। इस समय घर-रिश्तेदारी में मांगलिक कार्यों का योग भी बन रहा है। व्यापारिक या बाहरी यात्रा के योग भी है तथा अविवाहित हैं तो विवाह के योग बनने से जो नए संबंध बन रहे हैं, वो आगामी समय में लाभकारी साबित होंगे। साथ ही करियर तथा शिक्षा के क्षेत्र में पिछले समय से चली आ रही दिक्कतें दूर होती दिखाई दे रही हैं। प्रेम संबंधों के लिए भी यह महीना बढ़िया रहेगा। कुल मिलाकर 2025 का प्रथम माह जनवरी अच्छा रहने वाला है।
12. मीन राशिफल 2025(January):
मीन राशि वाले जातकों के लिए साल 2025 सकारात्मक रहेगा ऐसी संभावना बनती दिखाई दे रही है। जनवरी माह का समय आपके लिए नौकरी और व्यापार के हिसाब से शुभ परिणाम देने वाला होगा। नौकरीपेशा को इंक्रीमेंट के साथ ही उच्च पद भी प्राप्त हो सकता है। यदि कारोबारी हैं तो व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। इस साल की शुरुआत धनलाभ से होगी, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप घर से दूर या बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं तो आपके लिए भी यह अच्छा समय रहेगा, सफलता मिलने के पूरे चांस बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन या लव लाइफ के लिहाज से समय सामान्य ही बना रहेगा। घर-परिवार में विवाद या कलह से इस महीने बचकर रहना होगा। कुल मिलाकर मीन राशि के लिए व्यापार, जॉब, निवेश, शेयर मार्केट तथा सेहत और करियर, शिक्षा की दृष्‍टि से नव वर्ष 2025 अच्छा ही कहा जा सकता है।

Related Blogs

Shri Hanuman Chalisa

हनुमान चालीसा एक प्रसिद्ध भक्ति गीत है जो भगवान हनुमान की महिमा का गान करता है। इसमें 40 छंद होते हैं, जो हनुमान जी की शक्ति, साहस और भक्ति का वर्णन करते हैं। यह पाठ संकटों से मुक्ति दिलाने वाला और जीवन में आध्यात्मिक शांति प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण साधन है। Hanuman Chalisa का नियमित पाठ devotees को strength और courage प्रदान करता है। इसके साथ ही Hanuman prayer से जीवन में positive changes आते हैं और भक्तों को blessings मिलती हैं।
Chalisa

Gopal Krishna Dashavataram (गोपाल कृष्ण दशावतारम्)

गोपाल कृष्ण दशावतारम् भगवान विष्णु के दस अवतारों का वर्णन करता है, जो उनकी महिमा और लीलाओं का गुणगान करता है।
Shloka-Mantra

Shanti Mantra (शांति मंत्रम्)

शांति मंत्रम्: यह वैदिक मंत्र शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक कल्याण के लिए जपा जाता है।
Mantra

Devi Mahatmyam Devi Kavacham (देवी माहात्म्यं देवि कवचम्)

Devi Mahatmyam Devi Kavacham देवी Durga की divine protection और supreme power का वर्णन करने वाला एक sacred hymn है। यह holy chant भक्तों को spiritual shield प्रदान करता है और उन्हें negative energy, evil forces, और demonic attacks से बचाता है। इस stotra के पाठ से inner strength, courage, और divine blessings प्राप्त होते हैं। देवी की grace से जीवन में peace, prosperity, और harmony आती है। यह powerful mantra bhakti, karma, और moksha की प्राप्ति में सहायक होता है। Devi Mahatmyam Devi Kavacham का जाप positivity और spiritual growth को बढ़ाने में मदद करता है।
Kavacha

Narayaniyam Dashaka 14 (नारायणीयं दशक 14)

नारायणीयं दशक 14 में भगवान नारायण की स्तुति की गई है। यह दशक भक्तों को भगवान के महिमा और प्रेम के लिए प्रेरित करता है।
Narayaniyam-Dashaka

Eighteen Shaktipeeth Stotram (अष्टादश शक्तिपीठ स्तोत्रम्)

श्री आदि शंकराचार्य ने इस अष्टदशा शक्ति पीठ स्तोत्रम की रचना की। अष्टदशा शक्ति पीठ स्तोत्रम एक पवित्र स्तोत्र है जिसमें 18 शक्तिपीठों और वहां पूजी जाने वाली देवी-देवताओं के नामों का उल्लेख है। इसकी रचना श्री आदि शंकराचार्य ने की थी। अष्टदशा का शाब्दिक अर्थ अठारह होता है। अष्टदशा शक्ति पीठ भारतीय उपमहाद्वीप में 18 पवित्र स्थान हैं जहाँ देवी शक्ति/पार्वती/गौरी की पूजा की जाती है। दक्ष यज्ञ के दौरान आग में कूदकर सती की मृत्यु हो जाने के बाद, भगवान शिव क्रोधित हो गए और उन्होंने दक्ष को मार डाला। भगवान शिव को उनकी सामान्य स्थिति में वापस लाने के लिए, भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र छोड़ा, जिसने सती के मृत शरीर को 18 टुकड़ों में विभाजित कर दिया, जो उपमहाद्वीप में 18 अलग-अलग स्थानों पर गिरा। ये 18 स्थान 18 शक्ति पीठ या अष्टदशा शक्ति पीठ हैं, जहाँ देवी पार्वती की अलग-अलग रूपों में पूजा की जाती है।
Stotra

Shri Shashti Devi Stotram (श्री षष्ठी देवी स्तोत्रम्)

श्री षष्ठी देवी स्तोत्रम्: यह स्तोत्र श्री षष्ठी देवी को समर्पित है, जो बच्चों की रक्षा करती हैं।
Stotra

Satyanarayan Puja Vidhi (सत्यनारायण पूजा विधि)

सत्यनारायण पूजा विधि भगवान सत्यनारायण की पूजा करने का तरीका बताने वाला एक महत्वपूर्ण पाठ है। यह विधि भक्तों को भगवान सत्यनारायण की कृपा प्राप्त करने के लिए सही तरीके से पूजा करने में मदद करती है।
Puja-Vidhi

Today Panchang

22 September 2025 (Monday)

Sunrise07:15 AM
Sunset05:43 PM
Moonrise03:00 PM
Moonset05:52 AM, Jan 12
Shaka Samvat1946 Krodhi
Vikram Samvat2081 Pingala