No festivals today or in the next 14 days. 🎉

राशिफल 2025

वैदिक ज्योतिष पर आधारित राशिफल 2025 आपको आपके आने वाले कल के बारे में एक सटीक झलक और ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रदान करता है। हमारा यह विशेष आर्टिकल विद्वान और जानकार ज्योतिषियों द्वारा ग्रहों-नक्षत्रों की चाल और स्थिति के आधार पर तैयार किया गया है। यहाँ आपको अपने करियर, नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रेम जीवन, पारिवारिक जीवन इत्यादि महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत भविष्यवाणी पेश करने के साथ-साथ हम आपको कुछ सरल ज्योतिषीय उपायों की भी जानकारी देते हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में आने वाली किसी भी तरह की समस्या से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं।

मेष

मेष राशि वालों, राशिफल 2025 के अनुसार आपको औसत या फिर औसत से बेहतर परिणाम भी इस वर्ष मिल सकते हैं। विशेषकर मार्च के महीने तक शनि की विशेष कृपा से आप विभिन्न मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वहीं इसके बाद परिणाम तुलनात्मक रूप से कुछ कमजोर रह सकते हैं। हालांकि विदेश आदि से संबंध रखने वाले लोगों को मार्च के बाद भी अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं। बृहस्पति का गोचर भी मई के मध्य तक आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत रखना चाहेगा। अर्थात सामान्य तौर पर इस वर्ष आप अपने व्यापार व्यवसाय में अच्छा करते हुए देखे जाएंगे। फिर भी साल के दूसरे हिस्से में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की जरूरत रहेगी। विद्यार्थियों को भी इस वर्ष अपेक्षाकृत अधिक निष्ठावान बनाकर अध्ययन करने की आवश्यकता रहेगी। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी या जीवन संगिनी के स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी रहेगा। साथ ही साथ एक दूसरे के साथ संबंधों को मेंटेन करना भी जरुरी रहेगा। प्रेम प्रसंग के दृष्टिकोण से यह साल कुछ हद तक कमजोर रह सकता है।

वृषभ

वृषभ राशि वालों, राशिफल 2025 आपसे कुछ एक्स्ट्रा मेहनत करवाने के संकेत दे रहा है लेकिन मेहनत के अच्छे परिणाम देने का काम भी कर सकता है। विशेषकर मार्च 2025 तक शनि देव आपसे एक्सट्रा मेहनत करवाने के बाद अच्छे परिणाम देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। वही मार्च 2025 के बाद मेहनत के पूरे परिणाम मिल सकते हैं। अर्थात एक्स्ट्रा मेहनत करने की जरूरत नहीं रहेगी, बल्कि जैसी मेहनत वैसे परिणाम। वहीं राहु का गोचर मई तक आपके लिए काफी अच्छी परिणाम देने का संकेत कर रहा है। मई के बाद कार्यक्षेत्र में कुछ उलझने रह सकती हैं। ऐसे में शनि और राहु दोनों की स्थितियों को देखकर ऐसा लगता है की कठिनाई तो पूरे वर्ष बरकरार रह सकती है लेकिन कठिनाई के बाद काम सफल होंगे और अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। बृहस्पति का गोचर भी आर्थिक मामले में आपकी मेहनत के अनुरूप आपको अच्छे परिणाम देने और दिलाने का संकेत कर रहा है। शिक्षा के दृष्टिकोण से यह वर्ष अच्छा रह सकता है। वहीं विवाह और वैवाहिक जीवन से संबंधित मामलों के लिए भी इस वर्ष को अच्छा कहा जाएगा। प्रेम संबंध के लिए भी साल 2025 सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम दे सकता है।

मिथुन

मिथुन राशि वालों, साल 2025 तुलनात्मक रूप से बेहतर साल रह सकता है। अर्थात 2025 की तुलना में साल 2025 ज्यादा अच्छा रह सकता है। मार्च तक शनि देव भाग्य के माध्यम से कुछ सपोर्ट देना चाहेंगे। वहीं इसके बाद आपसे अधिक मेहनत लेकर अच्छे परिणाम भी दे सकते हैं। अर्थात यह साल मेहनत तो करवाएगा लेकिन परिणाम तुलनात्मक रूप से बेहतर और संतोषप्रद रह सकते हैं। राहु के गोचर को देखते हुए अपने बड़े बुजुर्गों और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रखने की कोशिश जरूरी रहेगी। पुरुषार्थ करने के साथ-साथ धर्म, अध्यात्म और परमात्मा के प्रति निष्ठा भी जरूरी रहेगी। तभी मानसिक शांति बरकरार रह सकेगी। जिसका प्रभाव आपके काम धंधे और व्यक्तिगत जीवन पर नजर आएगा। वहीं आध्यात्म से दूरी मानसिक चिंता बढ़ाने का काम कर सकती है। बृहस्पति का गोचर मई के महीने तक कमजोर लेकिन बाद में तुलनात्मक रूप से अच्छे परिणाम देना चाहेगा। अतः राशिफल 2025 के अनुसार आर्थिक मामले में इस साल आप मिले जुले परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। परिणाम एवरेज से बेहतर भी रह सकते हैं। निजी जीवन में भी मई के बाद वाला समय ज्यादा अच्छा रह सकता है। मामला प्रेम प्रसंग का हो या फिर दांपत्य जीवन का; मई के बाद आप तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। विद्यार्थीगण भी मई के बाद ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

कर्क

कर्क राशि वालों, साल 2025 आपको बड़ी समस्याओं से राहत दिलाने का काम कर सकता है। विशेषकर मार्च के बाद आपको पिछली समस्याओं से निजात मिल सकती है और आपके भीतर एक नई ऊर्जा तथा नई स्फूर्ति देखने को मिल सकती है। बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन से आप बेहतर करते हुए देखे जा सकेंगे। समस्याएं अभी पूरी तरह से दूर होती हुई नहीं नजर आ रही है लेकिन समस्याओं के कम होने से आप राहत की सांस ले सकेंगे। मई तक अच्छे लाभ के योग निर्मित हो रहे हैं। वहीं मई के बाद खर्च भी बढ़ सकते हैं। हालांकि विदेश या जन्म स्थान से दूर रहने वाले लोगों को मई के बाद भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं लेकिन अन्य लोगों को आर्थिक और पारिवारिक मामलों में मई के बाद एक्स्ट्रा समझदारी और जागरूकता दिखाने की आवश्यकता रहेगी। राहु का गोचर भी मई के बाद तुलनात्मक रूप से कमजोर हो सकता है। अतः बीच-बीच में अप्रत्याशित रूप से कुछ परेशानियां रह सकती हैं। प्रेम विवाह और दांपत्य संबंधी मामलों के लिए मई तक का समय तुलनात्मक रूप से बेहतर कहा जाएगा। विद्यार्थीगण भी मई के पहले ही अपनी पढ़ाई की गति को मेंटेन कर लेंगे तो आगे आने वाले समय में भी अनुकूल परिणाम मिलते रहेंगे।

सिंह

सिंह राशि वालों, साल 2025 कुछ मामलों के लिए अच्छा तो कुछ मामलों के लिए कमजोर रह सकता है। अर्थात यह साल सामान्य तौर पर मिले-जुले परिणाम दे सकता है। मार्च के महीने शनि का गोचर एवरेज तो वहीं मार्च के बाद कमजोर परिणाम दे सकता है। लिहाजा व्यापार व्यवसाय और नौकरी से जुड़े मामलों में कुछ कठिनाइयां या परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। नौकरी में स्थानांतरण या परिवर्तन करने की भी स्थितियां निर्मित हो सकती हैं। फलस्वरुप घर से दूर भी रहना पड़ सकता है। हालांकि आर्थिक मामले में यह साल सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम दे सकता है। क्योंकि साल की शुरुआत में बृहस्पति की दृष्टि धन स्थान पर रहेगी। वहीं बाद में बृहस्पति लाभ भाव में पहुंचकर विभिन्न माध्यमों से लाभ करवाना चाहेगा। अर्थात कामों में कुछ कठिनाइयां लेकिन आर्थिक मामले में अनुकूलता देखने को मिल सकती है। निजी संबंधों में भी मई के बाद का समय ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकता है। विवाह से संबंधित मामलों में अनुकूलता देखने को मिल सकती है। संतान आदि से संबंधित मामलों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं शिक्षा से संबंधित मामलों में भी मई के बाद का समय ज्यादा अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है।

कन्या

कन्या राशि वालों, साल 2025 आपके लिए एवरेज या फिर एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है। हालांकि शनि के गोचर की बात की जाए तो शनि साल की शुरुआत से लेकर मार्च महीने तक काफी अच्छी परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। वहीं बाद में शनि का गोचर कुछ मामलों में कमजोर परिणाम दे सकता है। वहीं बृहस्पति का गोचर मई के मध्य तक काफी अच्छे परिणाम दे रहा है, जबकि बाद में मिले-जुले परिणाम दे सकता है। इन सबके बीच अनुकूल बात यह रहेगी कि मई के बाद आपके प्रथम और सप्तम भाव से राहु केतु का प्रभाव समाप्त हो जाएगा। फलस्वरुप व्यापार व्यवसाय में आ रही अड़चने दूर होंगी। दांपत्य संबंधी मामलों में भी अनुकूलता देखने को मिलेगी। विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य में भी तुलनात्मक रूप से बेहतरी देखने को मिल सकती है। राशिफल 2025 के अनुसार व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं। इस तरह से हम पाते हैं कि कुछ एक मामलों को छोड़कर ज्यादातर मामलों में यह साल आपके लिए अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है।

तुला

तुला राशि वालों, साल 2025 आपके लिए अधिकांश मामलों में काफी अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। विशेषकर मई के बाद की स्थितियां काफी अच्छी रह सकती हैं। मार्च के महीने से शनि ग्रह के गोचर की अनुकूलता आपकी पुरानी समस्याओं को दूर करके उन्नति के नए द्वार खोल सकती है। विशेषकर नौकरी आदि से संबंधित मामलों में काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपकी सोचने की शक्ति और प्रखर होने के कारण आप अब बेहतर योजना बनाकर व्यापार व्यवसाय में भी अच्छा कर सकेंगे। विद्यार्थीगण के जीवन में आ रही कठिनाइयां भी दूर होंगी। मई मध्य के बाद बृहस्पति ग्रह की अनुकूलता भी बड़ी कठिनाइयों को दूर करने का काम करेगी। भाग्य बेहतर ढंग से साथ देगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन में तरक्की के द्वार खोलेगा। यदि आप विद्यार्थी हैं तो बृहस्पति शिक्षा के मामले में मदद करेगा। वहीं अन्य लोगों को आर्थिक मामले में बृहस्पति के द्वारा अच्छी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। मई मध्य के बाद का समय प्रेम, विवाह, वैवाहिक जीवन आदि से संबंधित मामलों में अच्छी अनुकूलता देने का काम कर सकता है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों, साल 2025 आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। एक ओर जहां मार्च के बाद शनि का गोचर चतुर्थ भाव से अपनी नकारात्मकता समेटता हुआ प्रतीत हो रहा है, वहीं मई से राहु का गोचर चतुर्थ भाव में हो जाएगा। अतः कुछ बड़ी और पुरानी समस्याएं दूर हो सकती हैं लेकिन नए सिरे से भी पुनः कुछ परेशानियां भी देखने को मिल सकती हैं। हालांकि यदि आपको पेट या मस्तिष्क से संबंधित कुछ परेशानियां पिछले दिनों से रही हैं, तो उनमें आपको राहत देखने को मिल सकती है। बृहस्पति का गोचर भी मई मध्य तक सप्तम भाव से आपको अच्छी खासी अनुकूलता देता हुआ प्रतीत हो रहा है लेकिन मई मध्य के बाद बृहस्पति अष्टम भाव में जाकर कुछ कमजोर हो जाएंगे। हालांकि दूसरे भाव पर प्रभाव डालने के कारण कोई बड़ी आर्थिक समस्या नहीं आएगी लेकिन आमदनी के स्रोत कुछ हद तक धीमें रह सकते हैं। शिक्षा से संबंधित मामलों के लिए भी मई तक का समय अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल कहा जाएगा। विवाह, सगाई, प्रेम प्रसंग और संतान आदि से संबंधित मामलों के लिए भी मई मध्य से पहले का समय ज्यादा अच्छा कहा जाएगा।

धनु

धनु राशि वालों, साल 2025 कुछ अच्छे तो कुछ कमजोर परिणाम भी दे सकता है। एक ओर जहां मार्च 2025 तक शनि का गोचर आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है तो वहीं मई तक बृहस्पति का गोचर कमजोर रहेगा। मई मध्य के बाद बृहस्पति का गोचर आपके लिए अनुकूल हो जाएगा। तो वहीं मार्च के बाद शनि का गोचर कमजोर हो जाएगा। इस तरह से ये दोनों प्रमुख गोचर कुछ अच्छे तो कुछ कमजोर परिणाम दे सकते हैं। हालांकि सकारात्मक परिणामों की अधिकता रहेगी क्योंकि राहु का गोचर मई के बाद से चतुर्थ भाव से अपनी नकारात्मकता दूर कर लेगा। फलस्वरुप घर गृहस्थी से संबंधित कुछ परेशानियां दूर भी होंगी अथवा पुरानी समस्याएं दूर होकर शनि के कारण कुछ नहीं समस्याएं पैदा हो सकती हैं लेकिन फिर भी बदलाव की ऊर्जा मन को तुलनात्मक रूप से प्रसन्न करने का काम कर सकती है। बृहस्पति का गोचर आर्थिक मामले में अनुकूलता देता रहेगा। फलस्वरूप कोई आर्थिक विपन्नता नहीं आएगी जबकि मई के बाद आमदनी के स्रोतों में बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है। मई के बाद का समय प्रेम, दांपत्य, विवाह और शिक्षा आदि से संबंधित मामलों में बेहतर परिणाम देने का काम कर सकता है।

मकर

मकर राशि वालों, साल 2025 आपको पुरानी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में अच्छा खासा मददगार बन सकता है। ऐसी समस्याएं जिन्हें आप लंबे समय से दूर नहीं कर पाए थे, उनके दूर होने के योग बनेंगे। घर परिवार में चल रही अशांति भी अब शांत हो जाएगी। यदि आप नौकरी इत्यादि में परिवर्तन करने की कोशिश करेंगे तो परिवर्तन भी संभव रहेगा। व्यापार व्यवसाय में भी परिवर्तन किया जा सकेगा। किसी नए व्यवसाय की शुरुआत भी संभव होगी। आप मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। आपके निर्णय लेने की क्षमता और मजबूत होगी। बीच-बीच में कहीं से अच्छे समाचार भी सुनने को मिल सकते हैं। इन सबके बावजूद भी मई के बाद आर्थिक और पारिवारिक मामले में जागरूक रहना समझदारी का काम होगा। क्योंकि मार्च के बाद से भले ही शनि का प्रभाव दूसरे भाव से दूर हो रहा है लेकिन मई के बाद से राहु का प्रभाव शुरू हो जाएगा। अतः समस्याएं तुलनात्मक रूप से काफी हद तक काम हो जाएगी लेकिन छोटे-मोटे व्यवधान अब भी रह सकते हैं, विशेषकर आर्थिक और पारिवारिक मामलों में। अतः इन मामलों में सचेत रहना समझदारी का काम होगा। मई मध्य से पहले का समय प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल रहेगा। विवाह और वैवाहिक जीवन से संबंधित मामलों के लिए भी अनुकूलता दे सकेगा लेकिन मई मध्य के बाद इन मामलों के लिए समय कम सपोर्ट कर पाएगा। विद्यार्थियों के लिए सामान्य तौर पर पूरा वर्ष ही किसी न किसी तरह से मददगार बनता रहेगा।

कुंभ

कुम्भ राशि वालों, साल 2025 आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। कुछ मामलों में आपको एवरेज से बेहतर परिणाम भी मिल सकते हैं। एक ओर जहां मार्च के बाद शनि का प्रभाव प्रथम भाव से दूर हो रहा है जो आपके भीतर नई स्फूर्ति, नई ऊर्जा देने का काम करेगा। आप रुके हुए कामों को गति दे सकेंगे। यात्राओं के माध्यम से भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे। वहीं मई के बाद राहु का प्रथम भाव में गोचर इसी तरह की परेशानियां फिर से दे सकता है। हालांकि परेशानियों का स्वरूप छोटा और कमजोर रह सकता है अर्थात पहले की तुलना में परेशानियां कम होगी लेकिन पूरी तरह से दूर नहीं हो पाएंगे। अतः अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए अपनी वास्तविक ऊर्जा के अनुरूप कार्य व्यवहार करना समझदारी का काम होगा। इससे आपका स्वास्थ्य भी अनुकूल बना रहेगा और आपके काम भी धीरे-धीरे करके पूरे होने लग जाएंगे। इस वर्ष माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत जरूरी रहेगा। हालांकि इन सारे हालातों के बावजूद मई मध्य के बाद बृहस्पति के गोचर की अनुकूलता आपको विभिन्न मामलों में अच्छी सफलता दिला सकती है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो मई मध्य के बाद आपको काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंध के लिए भी गुरु का यह गोचर अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। सगाई, विवाह और वैवाहिक जीवन के लिए भी बृहस्पति का यह गोचर अच्छा अनुकूल रहेगा लेकिन वैवाहिक जीवन में केतु बीच-बीच में छोटी-मोटी परेशानियां देना चाहेगा। तो वहीं बृहस्पति उन परेशानियों को दूर करना चाहेगा। अर्थात परेशानियां आएंगी लेकिन जल्दी ही ठीक हो जाएंगी। इसी तरह कार्य व्यवसाय नौकरी इत्यादि में भी छोटी-मोटी विसंगतियों के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहेगा। सारांश यहां की इस वर्ष विभिन्न मामलों में छोटी-मोटी परेशानियां देखने को मिल सकती हैं लेकिन आप अपने पुरुषार्थ और अच्छी योजनाओं के कारण उन परेशानियों को दूर कर सफलता प्राप्त करते रहेंगे।

मीन

मीन राशि वालों, साल 2025 आपके लिए मिला जुला रह सकता है। एक ओर जहां मई के बाद आपके प्रथम भाव से राहु का प्रभाव दूर होकर आपके तनाव को दूर कर शांति देने का काम करेगा, वहीं मार्च के बाद से ही शनि देव आपके प्रथम भाव पर पहुंच जाएंगे और आपके भीतर अलस्य के भाव दे सकते हैं। फलस्वरुप आप अपने कार्य व्यापार को लेकर कुछ हद तक लापरवाह भी हो सकते हैं। यदि आप लापरवाह होने से बचेंगे और पूरे समर्पण के साथ काम करेंगे तो परिणाम अच्छे भी रह सकते हैं। बृहस्पति का गोचर भी इस वर्ष आपको मिले-जुले परिणाम देता रहेगा। मई मध्य से पहले बृहस्पति लाभ भाव को देखकर आपको अच्छा लाभ करवाना चाहेंगे। वहीं मई मध्य के बाद आपको आपकी ईमानदारी के अच्छे फल प्रतिफल मिलने के योग बनेंगे। घर से दूर रहने वाले विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। घर से दूर रहकर कमाई करने वाले लोगों को भी अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। बाकी जन्मभूमि के आसपास रहकर काम करने वाले लोगों को अपने काम के प्रति थोड़ा सा असंतोष रह सकता है। फिर भी ओवरऑल इस वर्ष को हम आपके लिए मिला-जुला या कुछ मामलों में एवरेज से कुछ अब तक बेहतर भी कह सकते हैं।

Related Blogs

Shri Mahalakshmi Ashtakam (श्री महालक्ष्मी अष्टकम् )

श्री महालक्ष्मी अष्टकम (Shri Mahalakshmi Ashtakam) संस्कृत में Goddess Mahalakshmi को समर्पित एक Sacred Prayer है। Shri Mahalakshmi Ashtakam Padma Purana से लिया गया है, और इस Devotional Prayer का Chanting Lord Indra ने Goddess Mahalakshmi की Stuti (Praise) में किया था। Maa Lakshmi का अर्थ Hindu Dharma में Good Luck से है। 'Lakshmi' शब्द संस्कृत के "Lakshya" शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ है 'Aim' या 'Goal'। वह Wealth and Prosperity की Goddess हैं, जो Material और Spiritual दोनों रूपों में Abundance और Success प्रदान करती हैं। Hindu Mythology में, Maa Lakshmi, जिन्हें "Shri" भी कहा जाता है, Lord Vishnu की Divine Consort हैं और उन्हें Financial Stability, Fortune, and Wealth प्रदान करती हैं, ताकि वे Creation के Maintenance and Preservation में सक्षम हो सकें। इस Stotra का Regular Chanting करने से Ashtakam के समस्त Benefits प्राप्त होते हैं।
Ashtakam

Durga Saptashati Chapter 8 (दुर्गा सप्तशति अष्टमोऽध्यायः) देवी माहात्म्यं

दुर्गा सप्तशति अष्टमोऽध्यायः: यह देवी दुर्गा के माहात्म्य का वर्णन करने वाला आठवां अध्याय है।
Durga-Saptashati-Sanskrit

Uma Maheshwar Stotram (उमा महेश्वर स्तोत्रम्)

उमा महेश्वर स्तोत्रम् भगवान शिव और माता पार्वती की संयुक्त महिमा का वर्णन करता है। इसमें उमा (पार्वती) और महेश्वर (शिव) के दिव्य स्वरूप, उनकी करूणा, और उनकी शक्ति की स्तुति की गई है। यह स्तोत्र दर्शाता है कि शिव और शक्ति का मिलन सृष्टि के संतुलन और हर जीव के कल्याण का आधार है। कैलाश पर्वत पर निवास करने वाले इस दिव्य युगल का स्मरण जीवन के संकटों को दूर करता है और भक्तों को सुख, शांति, और समृद्धि प्रदान करता है। यह स्तोत्र कृष्णपक्ष और शुक्लपक्ष की पूजाओं में विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। शिव और पार्वती के इस अद्वितीय स्वरूप की आराधना से जीवन में आध्यात्मिक संतुलन और सांसारिक सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Stotra

Ganesha Mahima Stotram (गणेश महिम्ना स्तोत्रम्)

गणेश महिम्ना स्तोत्रम्: यह स्तोत्र भगवान गणेश की महिमा का गुणगान करता है।
Stotra

Ganesha Dwadashanama Stotram (गणेश द्वादशनाम स्तोत्रम्)

गणेश द्वादशनाम स्तोत्रम्: यह स्तोत्र भगवान गणेश के बारह नामों का वर्णन करता है।
Stotra

Narayaniyam Dashaka 24 (नारायणीयं दशक 24)

नारायणीयं का चौबीसवां दशक भगवान नारायण की महिमा और उनकी भक्ति के महत्त्व को उजागर करता है। इसमें भगवान के अनंत रूपों और उनके अवतारों की महानता का वर्णन है, जो भक्तों को उनकी भक्ति में और भी दृढ़ बनाता है।
Narayaniyam-Dashaka

Bhu Suktam (भू सूक्तम्)

भू सूक्तम् ऋग्वेद में भूमि देवता की महिमा का वर्णन करता है। यह सूक्त भूमि के शक्ति, सौम्यता और आध्यात्मिक समृद्धि के लिए प्रार्थना करता है।
Sukt

Raksha Bandhan Puja Vidhi (रक्षा बंधन पूजा विधि)

रक्षा बंधन पूजा विधि रक्षा बंधन के अवसर पर पूजा करने का तरीका बताने वाला एक महत्वपूर्ण पाठ है। यह विधि भाई-बहन के रिश्ते की महिमा का वर्णन करती है और इस पर्व पर सही तरीके से पूजा करने में मदद करती है।
Puja-Vidhi

Today Panchang

22 September 2025 (Monday)

Sunrise07:15 AM
Sunset05:43 PM
Moonrise03:00 PM
Moonset05:52 AM, Jan 12
Shaka Samvat1946 Krodhi
Vikram Samvat2081 Pingala